Maharashtra Board Textbook Solutions for Standard Six

पाठ १ – सैर

देखो, समझो और बताओ :

बस स्थानक

IMG 20230808 213902 पाठ १ – सैर

उत्तर: यह एक बस स्थानक का दृश्य है। यह बस स्थानक काफी बड़े और खुले मैदान में बना है। बस स्थानक में प्रवेश करते ही यात्रियों के बैठने के लिए काफी बड़ा स्थान है। सामने एक बस खड़ी है। पास ही में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वच्छतागृह बना है।

 

दूसरी ओर पीने के पानी की व्यवस्था है। बसें खड़ी करने के लिए अलग-अलग फलाट क्रमांक निर्धारित किए गए हैं।

 

वहीं दो बसें खड़ी हैं। एक बस की छत पर सामान रख दिया गया है। यात्री बस में चढ़ रहे हैं। 

 

बस पर सूचना अंकित है राष्ट्रीय संपत्ति, हमारी संपत्ति अर्थात बस एक सार्वजनिक राष्ट्रीय संपत्ति है। उसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।

 

कई यात्री अपने-अपने सामान के साथ इधर-उधर आ-जा रहे हैं। एक समाचारपत्र विक्रेता समाचारपत्र बेच रहा है। 

 

एक व्यक्ति शीतल पेय बेच रहा है और एक बच्चा अपने पिता से शीतल पेय खरीदने के लिए कह रहा है। बस एक थल मार्ग परिवहन है।

बंदरगाह

IMG 20230808 213921 पाठ १ – सैर

उत्तर: यह एक बंदरगाह का दृश्य है समुद्र के तट पर बंदरगाह बनाया जाता है। बंदरगाह पर छोटे-बड़े जहाज आते-जाते रहते हैं।

 

रात के समय दूर से आने वाले जहाजों को राह दिखाने के लिए प्रकाश स्तंभ है। 

 

समुद्र में तरह-तरह की नावें हैं यात्री नावें, मालवाहक नावें। इन नावों में यात्री और माल एक जगह से

 

दूसरी जगह पहुँचते हैं पालवाली एक नाव भी है पैर और पतवार से चलाई जाने वाली नावें भी हैं। नावों तक पहुँचने के लिए अलग से पानी में पथ बने हैं। इन पर से होकर लोग नावों तक पहुँचते हैं। कुछ लोग नौका-विहार का आनंद ले रहे हैं।

 

एक लड़का पतवार से नाव चला रहा है। कुछ दूरी पर एक अन्य लड़का अपने पैरों से नाव चला रहा है। 

 

एक बड़ा जहाज अभी बंदरगाह पर पहुँचा है। यात्री उसमें से उतरकर बाहर आ रहे हैं। 

 

सफेद रंग के जलपक्षी जलजीवों की ताक में नीचे तक उड़ान भर रहे हैं।

 

पथ पर स्वच्छता के लिए सूचनाएँ लिखी हुई हैं :

पानी में कचरा न डालें। 

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत।

हवाई अड्डा

IMG 20230808 213944 पाठ १ – सैर

उत्तर: यह हवाई अड्डे का दृश्य है। यह एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है प्रवेश द्वार के सामने ‘अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ का बोर्ड लगा है। वहीं रंग-बिरंगे पाँच झंडे भी लगे हैं। हवाई अड्डे में एक बड़ी इमारत है। इसमें लोग आ-जा रहे हैं। इस इमारत के एक ओर अनेक गाड़ियाँ और बस यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए खड़ी हैं। हवाई अड्डे में कई स्थानों पर बंदूक लिए सुरक्षाकर्मी खड़े हैं। 

 

इमारत के दूसरी ओर हवाई जहाजों के खड़े होने की जगह है।

 

हवाई जहाजों के निकट कुछ गाड़ियाँ खड़ी हैं। 

 

हवाई पट्टी से विमान उड़ान भर रहा है। हवाई जहाजों के आने-जाने को नियंत्रित करने के लिए एक ऊँची इमारत है। इसे कंट्रोल टॉवर कहते हैं।

 

कंट्रोल रूम उड़ने और उतरने वाले विमानों को दिशा दिखाने का काम करता है। हवाई अड्डे पर यात्रियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धूम्रपान मना है। लावारिस वस्तुओं को हाथ न लगाएँ। जैसी चेतावनी दी गई है।

रेल स्थानक

IMG 20230808 214012 पाठ १ – सैर

उत्तर: इस चित्र-पाठ में रेल स्थानक का दृश्य दिखाया गया है। प्रवेश करते हो दो काउंटर हैं। एक टिकटघर है। दूसरा काउंटर आरक्षण के लिए है यहाँ आरक्षित टिकट मिलते हैं। 

 

रेल स्थानक पर अनेक यात्री अपने सामान के साथ इधर-उधर आ-जा रहे हैं। कुछ यात्री गाड़ी में बैठने जा रहे हैं और कुछ रेल स्थानक से बाहर आ रहे हैं। टिकट संग्राहक बाहर आने वाले यात्रियों के टिकट की जाँच कर रहा है रेल स्थानक के अंदर जाने के लिए मेटल डिटेक्टरवाले सुरक्षा-द्वार बने हैं।

 

प्लेटफार्म पर अनेक यात्री हैं। कुछ अपने सामान के साथ बैठे हैं कुछ खड़े हैं। वहाँ सूचना फलक लगा है अपने सामान का ध्यान रखें प्लेटफार्म पर एक गाड़ी खड़ी है।

 

प्लेटफार्म पर समय बताने के लिए घड़ी लगी है। रेल के डिब्बों की स्थिति बताने के लिए बोर्ड लगे हैं। लाउड स्पीकर भी है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी हैं।

 

खाने-पीने की चीजों की दुकानें भी हैं एक आदमी ठेले पर खाद्य सामग्री बेच रहा है। प्लेटफार्म पर स्वच्छता आवश्यक है। एक सफाई कर्मचारी प्लेटफार्म पर झाड़ू लगा रहा है।