अपनी पाठशाला में मनाए गए बालदिवस का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

१२५०, नानल पेठ,

परभणी – ४३१ ४०१

१५ नवंबर, २०२४

 

प्रिय मित्र सुंदर,

सप्रेम नमस्कार।

तुम्हारा दि. १२ नवंबर का पत्र आज ही मिला। पढ़कर बड़ा आनंद हुआ। हमारी पाठशाला में १४ नवंबर के दिन बालदिवस समारोह बड़े उत्साहपूर्ण और शानदार तरीके से मनाया गया। सुबह ७ बजे बच्चों का एक जुलूस निकाला गया। बच्चे ‘चाचा नेहरू अमर रहे’, ‘चाचा नेहरू जिंदाबाद’, ‘आराम हराम है’ आदि सूत्र पुकारते हुए शहर के मुख्य रास्ते से गुज़रते हुए वापस ८ बजे स्कूल में आ गए। बच्चों को दूध, केले और बिस्किट बाँटे गए। स्कूल के मैदान में कसरत का कार्यक्रम हुआ। प्रमुख मेहमान श्री. शरद पवार ने ‘जवाहरलाल नेहरू – आधुनिक भारत के निर्माता’ पर ज़ोरदार भाषण किया। उनकी पत्नी ने ‘चाचा नेहरू और बच्चे’ विषय पर प्रवचन किया। बाद में बच्चों को ‘जवाहरलाल नेहरू के जीवन’ पर चलचित्र दिखाया गया। बच्चे बहुत खुश और आनंदित हुए। तुम्हारे माता-पिता को मेरा प्रणाम देना। परीक्षा के लिए अच्छी पढ़ाई करते होंगे। तुम्हारे पत्र की प्रतीक्षा में रहूँगा।

 

तुम्हारा प्रिय मित्र, 

किरण

अधिक पत्रों के लिए :