हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

वृक्षारोपण

वृक्षारोपण

वैज्ञानिकों के अनुसार किसी भी देश का ३३ प्रतिशत भाग जंगलों से ढका होना चाहिए। किंतु हमारे देश में जंगलों की अंधाधुंध कटाई हुई है। इस कारण इस देश का केवल २० प्रतिशत भाग ही वनों से ढका रह गया है। अतः हमारे देश में बहुत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना जरूरी हो गया है।

 

वृक्षों और वनस्पतियों से वातावरण शुद्ध रहता है। शुद्ध हवा में साँस लेने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जहाँ वृक्षों और वनस्पतियों की अधिकता रहती है, वहाँ प्राकृतिक सौंदर्य बना रहता है। वहाँ वर्षा भी पर्याप्त मात्रा में होती है। वृक्ष पानी के बहाव का वेग कम करते हैं। इससे बाढ़ आने का खतरा कम हो जाता है।

 

आज हर जगह वृक्षारोपण का महत्त्व बढ़ रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाता है। पाठशालाओं में भी हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा जाता है। इस दिन गाँव या शहर के किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के हाथों वृक्षारोपण कराया जाता है। इसके बाद सभी विद्यार्थी एक-एक पौधा लगाते हैं।

 

हमारे देश के हर बच्चे को कम-से-कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से हमारे देश में करोड़ों पेड़ हो जाएँगे और देश हरा-भरा बन जाएगा।

अधिक निबंध के लिए :