हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

विज्ञान की देन

विज्ञान की देन

यह विज्ञान का युग है। वैज्ञानिकों ने तरह-तरह के आविष्कार किए हैं। इन आविष्कारों के कारण हमें अनेक प्रकार की सुविधाएँ मिली हैं।

 

विज्ञान की सबसे बड़ी देन बिजली है। बिजली अँधेरे में प्रकाश देती है। बिजली का पंखा गर्मी में हमें ठंडी हवा देता है। बिजली की धुलाई मशीन हमारे कपड़े धोती है। गीजर जाड़े में नहाने के लिए गरम पानी देता है। बिजली से मशीनें चलती हैं। इनसे कारखानों में तरह-तरह की चीजें बनती हैं।

 

टेलीफोन, कैमरा, सिनेमा, रेडियो, टी.वी. और मोबाइल भी विज्ञान ने ही दिए हैं। कंप्यूटर (संगणक) और वीडियो भी विज्ञान की ही देन हैं।

 

विज्ञान ने ही हमें रेलगाड़ी, बस और कारें दी हैं। विज्ञान के कारण ही आकाश में विमान उड़ते हैं। समुद्री जहाजों और स्टीमरों के पीछे भी विज्ञान का ही हाथ है।

 

इस तरह हम पर विज्ञान के बहुत उपकार हैं।

अधिक निबंध के लिए :