हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

विज्ञान से लाभ-हानि

विज्ञान से लाभ-हानि

वर्तमान युग विज्ञान का युग है। आज हमारी समूची जिंदगी पर विज्ञान छाया हुआ है। विज्ञान के आविष्कारों ने मनुष्य के जीवन में क्रांति ला दी है।

 

विज्ञान की एक बहुत बड़ी देन बिजली है। हम चौबीसों घंटे बिजली की करामाते देखते रहते हैं। बिजली हमें प्रकाश देती है। वह रात को दिन की तरह प्रकाशित कर देती है। वह गर्मी में हमारे कमरे को ठंडा रख सकती है। बिजली से हमारा भोजन तैयार किया जाता है। उससे रेलगाड़ियाँ भी चलाई जाती है। स्कूल, अस्पताल, कारखाने आदि सभी स्थानों में बिजली का जादू दिखाई देता है। बिजली के अभाव में हमारे रेडियो-टेलीविजन भी बेकार हो जाएँगे।

 

विज्ञान के आविष्कार अनगिनत है। वे मनुष्य के लिए वरदान स्वरूप है। यदि मनुष्य उनका सदुपयोग करे तो पृथ्वी को स्वर्ग बनाया जा सकता है।

 

परंतु आज विज्ञान मनुष्य के लिए अभिशाप सिद्ध हो रहा है। विज्ञान की सहायता से आज ऐसे-ऐसे अस्त्र बन रहे हैं, जो सारे संसार को कुछ ही क्षणों में भस्म कर सकते हैं।

 

आज लोग मानवता पर छाए विज्ञान के अभिशाप को पहचान चुके हैं। वे इस अभिशाप से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। परंतु अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।

 

भगवान मानव को सद्बुद्धि दे, जिससे वह विज्ञान के आविष्कारों का सदुपयोग करे और अपने जीवन को सुखी बनाए।

अधिक निबंध के लिए :