हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

वसंत ऋतु

vasant ritu

ठंडी के दिनों के बाद वसंत ऋतु आती है। फागुन और चैत वसंत ऋतु के महीने हैं।

 

वसंत ऋतु में मौसम बहुत सुहावना रहता है। इस ऋतु में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। आम के पेड़ पर बौर आता है। उसकी खुशबू से बगिया महकने लगती है। इस ऋतु में तितलियाँ मस्त होकर उड़ती हैं और भौरे गुंजन करने लगते हैं। कोयल भी वसंत ऋतु में ही कूकती है।

 

वसंत पंचमी और होली वसंत ऋतु के मुख्य त्योहार हैं। इस ऋतु में गाँवों में फाग गाया जाता है। लोग ढोलक और मँजीरों के साथ होली के गीत गाते हैं, तो बहुत मधुर लगते हैं।

 

वसंत बहुत ही सुंदर और सुहावनी ऋतु है। इसलिए इसे ‘ऋतुराज’ कहते हैं।

अधिक निबंध के लिए :