हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

तोता

तोता तोता

तोता हमारे देश का एक लोकप्रिय पक्षी है। तोता मुझे बहुत अच्छा लगता है। तोते का कद छोटा होता है। वह अपने चमकीले हरे रंग, लाल चोंच और गले की काली धारी के कारण बहुत सुंदर दिखता है। उसकी चोंच मजबूत और कुछ मुड़ी हुई होती है।

 

तोते की बोली मीठी होती है। सिखाने पर वह मनुष्य की तरह कुछ शब्द बोल सकता है। तोते के मुँह से ‘राम-राम’, ‘नमस्ते’ जैसे शब्द सुनकर सबको अच्छा लगता है। कहते हैं कि पुराने जमाने में पंडितों के तोते संस्कृत भी बोलते थे।

 

तोता पेड़ों पर रहता है। पालतू तोते को पिंजरे में रखा जाता है। उसे खाने के लिए गीला आटा, चने की दाल, अमरूद, हरी मिर्च आदि चीजें दी जाती हैं। कच्चा आम, हरी मिर्च और अमरूद तोते को बहुत पसंद है।

 

तोते की बुद्धिमानी की कई कहानियाँ प्रचलित हैं। सचमुच, तोता बच्चों का प्रिय पक्षी है।

अधिक निबंध के लिए :