हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

स्वतंत्रता दिवस

Join the Festivities Happy Republic Day jpg स्वतंत्रता दिवस

१५ अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। यह हमारी आजादी की सालगिरह है। हम इसे हर साल बड़े उत्साह और उमंग से मनाते हैं।

 

स्वतंत्रता दिवस की चहल-पहल सुबह से ही शुरू हो जाती है। इस दिन जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है। सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ध्वज-वंदन होता है। ‘जन-गण-मन’ की ध्वनि से वातावरण गूंज उठता है।

 

सुबह भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इस दिन सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है, शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन भारतवासी देश को अखंड और स्वाधीन रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।

 

१५ अगस्त हमारे लिए राष्ट्र के प्रति प्रेम प्रकट करने का दिन है।

हमारा देश लगभग डेढ़ सौ वर्षों तक अँग्रेजों का गुलाम रहा। १५ अगस्त, १९४७ को हमारा देश अँग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ। उस दिन अँग्रेजों ने इस देश के शासन की बागडोर भारतीयों को सौंप दी और खुद अपने देश चले गए। उस दिन देश के कोने-कोने में खुशियाँ मनाई गईं। इसी की याद में हम हर वर्ष १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।

 

भारतवासियों ने देश की आजादी के लिए बहुत कष्ट सहे। बड़ी संख्या में लोग जेल गए। अनेक लोग शहीद हुए। अँग्रेज शासकों ने भारत की जनता पर बहुत अत्याचार किए। फिर भी भारतीय जनता ने आंदोलन जारी रखा। अंत में भारतीय जनता की विजय हुई। निरंतर विद्रोह के बाद भारत को स्वतन्त्रता प्राप्त हुई।

 

१५ अगस्त को देशभर में उत्साह और आनंद का वातावरण रहता है। इस दिन भारतवासी प्रतिज्ञा करते हैं कि वे भारत की आजादी की रक्षा करेंगे। इस दिन हम वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी कुर्बानी और बलिदान का स्मरण करते हैं। उन वीरों की समाधी पर पुष्प अर्पण करते हैं। उन के लिए जलसे किए जाते हैं, जिन में उन के बलिदान का गरिमा पूर्वक वर्णन किया जाता है। बच्चे उन की वेषभूषा बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

 

दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। वहाँ १५ अगस्त विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराते हैं। वे देशवासियों को एकता और प्रेम से रहने का संदेश देते हैं। सारा देश रेडियो और दूरदर्शन पर उनका भाषण सुनता है। आज हमें स्वतंत्र हुए पूरे ७७ वर्ष हो चुके हैं लुटेरों के रक्त और जीवनदान से मिली इस आजादी की  हम हर कीमत पर रक्षा करेंगे।

 

१५ अगस्त का दिन हमें सदैव देश के लिए त्याग और बलिदान करने की प्रेरणा देता रहेगा।

अधिक निबंध के लिए :