हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद भारतमाता के महान सपूत थे। स्वामी जी का जन्म १२ जनवरी १८६३ को बंगाल में हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरीदेवी था। स्वामी जी का बचपन का नाम नरेंद्रनाथ था।

 

नरेंद्रनाथ बचपन से ही बहुत दयालु और साहसी स्वभाव के थे। उन्होंने युनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। वे रामकृष्ण परमहंस को अपना गुरु मानते थे। गुरु से संन्यास की दीक्षा लेने के बाद नरेंद्रनाथ का नाम स्वामी विवेकानंद रखा गया।

 

सन १८९३ में स्वामी जी अमेरिका गए। वहाँ उन्होंने सर्वधर्म सम्मेलन में भाग लिया। उनके भाषणों की बहुत प्रशंसा हुई। स्वामी विवेकानंद ने भारत के लोगों में जागृति लाने और दीन-दुखियों की सेवा करने के लिए ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना की।

 

४ जुलाई, १९०२ को स्वामी जी का स्वर्गवास हुआ। उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

अधिक निबंध के लिए :