हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

सवेरा

सवेरा

सुबह का समय बहुत सुहावना होता है। सवेरे हवा में खूब ताज़गी होती है। सवेरा होते ही पूर्व दिशा में सूरज निकलता है। चारों ओर सुनहरी धूप फैल जाती है। रात का अँधेरा गायब हो जाता है।

 

सवेरा होते ही पेड़ों पर पक्षी चहचहाने लगते है। बागों में फूल खिलते हैं। फूलों की खुशबू से हवा महक उठती है। फूलों और पत्तों पर ओस की बूँदें मोतियाँ की तरह चमकती हैं।

 

सुबह होते ही लोग नींद से जाग उठते हैं। किसान हल-बैल लेकर खेत की ओर चल देता है। धोबी कपड़े धोने के लिए नदी के घाट पर पहुँच जाता है। विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालय की तरफ चल पड़ते हैं। मंदिरों में आरती होती है। शहरों में कुछ लोग सुबह की ताजी हवा में घूमने-फिरने के लिए निकलते हैं। सवेरा हमारे लिए नई रोशनी, उत्साह और ताजगी लेकर आता है।

अधिक निबंध के लिए :