हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

सागर का किनारा

सागर का किनारा

सागर का किनारा घूमने टहलने के लिए एक सुंदर स्थान है। सागर के किनारे सुबह-शाम बहुत चहल-पहल होती है। लोग यहाँ घूमने- टहलने के लिए आते हैं। कुछ लोग यहाँ दौड़ लगाने के लिए आते हैं। सागर के किनारे की सैर स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। कुछ लोग यहाँ सूर्य नमस्कार करते है।

 

शाम के समय सागर के किनारे मेला-सा लगता है। यहाँ भेलपूरी, पानीपूरी, चाट, आइसक्रीम, कुल्फी आदि के खोमचे लगते हैं और उन पर अच्छी भीड़ रहती है। यहाँ बच्चे घोड़े और ऊँट की सवारी का आनंद लेते है। सागर के किनारे सूर्योदय और सूर्यास्त की शोभा देखने लायक होती है। सागर की लहरों का दृश्य बहुत मनोहर होता है। लहराता हुआ सागर देखकर मन में आनंद की लहरें उठने लगती है।

 

हमें सागर के किनारे को साफ सुथरा रखना चाहिए और समय निकालकर सागर के किनारे घूमने अवश्य जाना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :