हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

पुस्तकालय

पुस्तकालय

पढ़े-लिखे लोगों के लिए पुस्तकालय का बहुत महत्त्व है। पुस्तकालय में अलग-अलग विषयों की अनेक पुस्तकें होती है। वे विषय अनुसार बड़ी-बड़ी अलमारियों में रखी जाती है। पुस्तकालय में उन पुस्तकों के की सूची होती है। प्रत्येक पुस्तक पर उसके विभाग और क्रमांक का लेबल चिपकाया जाता है। पाठक जिस पुस्तक की माँग करता है वह पुस्तकालय का कर्मचारी निकालकर देता है। पुस्तकालय में कई समाचारपत्र और पत्रिकाएँ भी आती है। समाचारपत्र और पत्रिकाएँ वहाँ की बड़ी-बड़ी मेज पर रखी जाती हैं। पढ़नेवाले कुर्सियों पर बैठकर अपनी मनपसंद पुस्तक, समाचारपत्र या पत्रिका पढ़ते हैं।

 

पुस्तकालय में जाने से हमारा ज्ञान बढ़ता है और मनोरंजन होता है। इसलिए हमें पुस्तकालय का लाभ अवश्य लेना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :