हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

पंडित जवाहरलाल नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू

पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के महान नेता थे।

 

नेहरू जी का जन्म १४ नवंबर १८८९ को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। पंडित मोतीलाल नेहरू अपने समय के मशहूर वकील थे।

 

नेहरू जी की पढ़ाई-लिखाई इंग्लैंड में हुई थी भारत लौटने पर उनका परिचय गांधी जी से हुआ। उस समय देश में स्वतंत्रता का आंदोलन चल रहा था। नेहरू जी भी उसमें कूद पड़े वे कई बार जेल गए जेल में उन्होंने कई पुस्तकें लिखी।

 

सन १९४७ में देश स्वतंत्र हुआ। नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने। हमारे देश की प्रगति के लिए उन्होंने बहुत काम किया। बच्चों में वे ‘चाचा ‘नेहरू’ के नाम से लोकप्रिय थे। उन्हें गुलाब का फूल बहुत प्यारा था। २७ मई, १९६४ को दिल्ली में उनकी मृत्यु हुई।

 

सारी दुनिया नेहरू जी को ‘शांतिदूत’ के रूप में जानती है।

अधिक निबंध के लिए :