हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

नारियल

नारियल

नारियल बहुत ही उपयोगी पेड़ है। नारियल का पेड़ बहुत ऊँचा होता है। यह समुद्र के पास रेतीली जमीन में उगता है।

 

नारियल का पानी मीठा और स्वादिष्ट होता है। उसकी गरी भी बहुत मीठी होती है कच्ची गरी से चटनी बनती है। कच्ची गरी प्रसाद में बाँटी जाती है। पक्की गरी से तेल निकाला जाता है।

 

नारियल के पत्तों से चटाइयाँ और टोकरियाँ बनाई जाती हैं। नारियल की जटा से रस्सियाँ और गद्दियाँ बनाई जाती हैं। इसके फलों के सख्त आवरण से कटोरियाँ, बटन, कंघियाँ, खिलौने आदि बनाए जाते हैं। नारियल के सूखे फल को ‘श्रीफल’ कहते हैं। श्रीफल मांगलिक प्रसंगों में काम आता है। इसे मंदिरों में देवी-देवता को चढ़ाया जाता है। नारियल के पेड़ का हर हिस्सा बहुत उपयोगी होता है। इसलिए नारियल के पेड़ को ‘कल्पवृक्ष’ कहा जाता है।

अधिक निबंध के लिए :