हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मुंबई - मेरा शहर

मुंबई - मेरा शहर

मैं मुंबई शहर में रहता हूँ। मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। यह शहर अरब सागर के किनारे बसा हुआ है। मुंबई को ‘भारत का पश्चिमी दरवाजा’ कहते हैं। यहाँ भारत के हर प्रांत के लोग रहते हैं। इसलिए मुंबई को ‘पंचरंगी शहर’ भी कहते हैं।

 

मुंबई एक शानदार शहर है। यहाँ आलीशान इमारतें हैं। यहाँ एक से बढ़कर एक सिनेमाघर, होटल और अस्पताल हैं। यहाँ भारत की सभी भाषाओं के स्कूल हैं। कॉलेज भी यहाँ बड़ी संख्या में हैं। यहाँ महाराष्ट्र सरकार का एक विशाल सचिवालय है।

 

मुंबई में रानीबाग, गेट वे ऑफ इंडिया, हैंगिंग गार्डन, म्यूजियम, नेशनल पार्क, सी-लिंक आदि कई देखने लायक स्थान हैं। यहाँ कपड़ा, धातु, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बड़े-बड़े बाजार है। यहाँ हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई देती है।

 

मुंबई की आबादी एक करोड़ से अधिक है। सचमुच, मुंबई सारी दुनिया में प्रसिद्ध शहर है।

अधिक निबंध के लिए :