हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरे शिक्षक

मेरे शिक्षक

पुरानी कहावत है कि माँ बच्चे को आकाश से धरती पर लाती है,और शिक्षक उसे ग्यान दे कर आकाश की ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है। इसी कारण माँ के बाद शिक्षक का स्थान है।

 

मैं अपने सभी शिक्षकों का सम्मान करता हूँ। फिर भी, हमारे हिंदी शिक्षक ही मुझे सबसे अधिक प्रिय हैं।

 

हमारे हिंदी शिक्षक का जीवन सादगीपूर्ण है। उनका स्वभाव सरल है। वे सादे और स्वच्छ कपड़े पहनते हैं। वे बहुत शान-शौकत से नहीं रहते। अन्य शिक्षकों की तरह वे विद्यार्थियों की गलतियों पर क्रोध नहीं करते। उन्हें प्यार से समझाकर सही रास्ते पर लाते हैं।विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। विद्यार्थियों की रुचि बनाए रखने के लिए नित नए उपाय करते हैं। कक्षा में उन की क्लास की सभी विद्यार्थि प्रतीक्षा करते हैं।

 

हमारे हिंदी शिक्षक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी का नाम जानते हैं। वे विद्यार्थियों की कठिनाइयाँ समझते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता भी करते हैं। हमारे हिन्दी शिक्षक पुस्तक की कविताओं को बड़े ही मोहक अंदाज में गाते हैं।

 

उनका पढ़ाने का ढंग बहुत ही आकर्षक है। वे विषय को इस तरह समझाते हैं। कि उसकी बारीकियाँ आसानी से समझ में आ जाती हैं। वे महापुरुषों के जीवन की रोचक घटनाएँ सुनाकर हम सबका मन मुग्ध कर लेते हैं। सभी विद्यार्थी उनकी बातें एकाग्र मन से सुनते हैं।

 

विद्यार्थियों के अभिभावक हमारे हिंदी शिक्षक से मिलकर बहुत प्रसन्न होते हैं। सभी लोग उनकी प्रशंसा करते हैं।

अधिक निबंध के लिए :