हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरे पिताजी

मेरे पिताजी

मेरे पिताजी की दवाओं की बड़ी दुकान है। उनकी देखरेख में कई कर्मचारी वह दुकान चलाते हैं। मेरे पिताजी समाजसेवा के लिए भी कुछ समय निकाल लेते हैं। वे अनेक संस्थाओं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहते हैं।

 

मेरे पिताजी सभी के प्रति प्रेम और सहानुभूति रखते हैं। वे महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर चलते हैं। वे प्रायः गांधीजी के जीवन से उदाहरण देते रहते हैं। लोग उनकी बातें ध्यान से सुनते हैं।

 

मेरे पिताजी परिवार की सारी जिम्मेदारी सँभालते हैं। वे मुझे बहुत प्यार करते है। हमसे कोई गलती हो जाती है, तो वे प्यार से समझाते हैं। वे मेरे दादा-दादी का भी बहुत खयाल रखते हैं।

 

मेरे पिताजी अपने पड़ोसियों की भी भरसक मदद करते हैं। अपनी दुकान में काम करनेवाले लोगों का भी वे बहुत ध्यान रखते हैं। उन्हें कभी डाँटते-फटकारते नहीं। जरूरत पड़ने पर रुपये पैसे से भी उनकी मदद करते हैं। मेरे पिताजी के अच्छे व्यवहार के कारण सभी लोग उनकी प्रशंसा करते हैं।

 

मैं बड़ा होकर अपने पिताजी के कदमों पर चलूँगा।

अधिक निबंध के लिए :