हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा प्रिय त्योहार : दीपावली

मेरा प्रिय त्योहार दीपावली मेरा प्रिय त्योहार : दीपावली

हमारे देश में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक प्रिय है।

 

दीपावली का त्योहार आश्विन महीने की अमावास्या को मनाया जाता है। स्कूल कालेजों में दीपावली की लंबी छुट्टियाँ होती हैं। दीपावली से पहले लोग अपने-अपने घर की साफ-सफाई करते हैं। घर-घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घरों के दरवाजों पर लोग तोरण बाँधते हैं तथा कंदील लगाते हैं।

 

दीपावली के त्योहार पर हम नए कपड़े पहनते हैं। हम खूब पटाखे फोड़ते हैं, मित्रों के साथ खूब खेलते और घूमते हैं।

 

दीपावली दीपों का त्योहार है। घर-घर में दीपक जलाए जाते हैं। दीपावली के दिन हमारे घर में खूब चहल-पहल रहती है। घर के बाहर दरवाजे पर सुंदर रंगोली बनाई जाती है। रात को गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा होती है। दीपावली के दूसरे दिन नया साल शुरू होता है। इस दिन हम पड़ोसियों और रिश्तेदारों से मिलकर ‘साल मुबारक’ कहते हैं।

 

दीपावली के दिनों में हमारा सारा परिवार खुशी से झूम उठता है, इसलिए दीपावली मेरा प्रिय त्योहार है।

दीपावली अँधेरे पर उजाले की जीत का त्योहार है। यह मेरा प्रिय त्योहार है। यह हमारे देश का महत्त्वपूर्ण त्योहार है। इस पर्व के नजदीक आते ही घर-घर में इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। घर-घर में सफाई होती है। घरों की रंगाई-पुताई की जाती है। उन्हें सजाया जाता है। गरीब-अमीर सभी इन कामों में लग जाते हैं।

 

दीपावली आने पर सबसे अधिक प्रसन्नता बच्चों को होती है। वे मिठाइयाँ खाते हैं और पटाखे छोड़ते हैं। आतिशबाजी और बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों की रोशनी देखकर वे बहुत खुश होते हैं।

 

दीपावली के अवसर पर रंग-बिरंगे कंदीलों में जलते दीपों की रोशनी बड़ी आकर्षक लगती है। शहरों में भव्य रोशनी की जाती है।

 

दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस आती है। उस दिन नए बर्तन खरीदे जाते हैं। नए बर्तनों में फूल-बताशे आदि रखकर लक्ष्मीपूजन किया जाता है। दीपावली के दिन व्यापारी बही-पूजा करते हैं।

 

दीपावली के दूसरे दिन नया साल शुरू होता है। लोग एक-दूसरे को ‘साल मुबारक’ कह कर नए साल की बधाई देते हैं। इसके बाद भैयादूज मनाई जाती है। यह भाई-बहन के प्रेम का पर्व है।

 

मुझे दीपावली का त्योहार बहुत पसंद है।

अधिक निबंध के लिए :