हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा प्रिय पशु - गाय

मेरा प्रिय पशु - गाय

हम गाय को माता कहते हैं। भारत में गोमाता की पूजा की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण भी वन में गायें चराने जाते थे। इसीलिए उनका एक नाम ‘गोपाल’ है।

 

गाय एक पालतू पशु है। यह सफेद,काली, चितकबरी और लाल रंग की होती है। भारत के गाँवों में जिस घर के दरवाजे पर गाय बँधी होती है, वह घर भाग्यशाली समझा जाता है। गाय बहुत सीधे और सरल स्वभाव की होती है। छोटे बच्चे भी गाय और उसके बछड़े के आसपास निर्भय होकर खेलते रहते हैं।

 

गाय का दूध बहुत गुणकारी होता है। बच्चों के लिए तो वह अमृत होता है। गाय का घी औषधि का काम करता है। हिंदू घरों में गाय के दूध और गोबर के बिना शायद ही कोई पूजा पूरी होती हो। किसान के लिए तो गाय एक अनमोल संपत्ति है। गाय के बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं और खेती के काम में मदद करते हैं। गाय केवल घास-भूसा और खली खाती है और दूध देती है। गाय के दूध से दही, छाछ, मक्खन, घी, मिठाइयाँ आदि बनाई जाती हैं। के समान

 

जनता और सरकार दोनों को गो-पालन तथा गो-रक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :