हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा प्रिय मित्र

प्रिय मित्र jpg मेरा प्रिय मित्र

विद्यालय में मेरे कई मित्र हैं। उन सबमें अनिल मेरा प्रिय मित्र है। वह मेरी ही कक्षा में पढ़ता है। हम दोनों साथ-साथ विद्यालय जाते हैं और साथ-साथ ही घर लौटते हैं। हम हररोज साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं।

 

अनिल बहुत अच्छा लड़का है। वह हमेशा साफ-सुथरा रहता है। वह पढ़ाई में तेज है। खेल-कूद में भी वह सबसे आगे रहता है। वह हमारी कक्षा का मॉनीटर है। कक्षा के सब विद्यार्थी उसे चाहते हैं। वह सभी अध्यापकों का भी प्रिय छात्र है।

 

अनिल कभी किसी से झगड़ा नहीं करता। वह सबसे मिल-जुलकर रहता है। वह हमेशा दूसरों की मदद करता है। अनिल जैसा मित्र पाकर मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूँ।

अधिक निबंध के लिए :