हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा प्रिय खेल - कबड्डी

मेरा प्रिय खेल - कबड्डी

क्रिकेट, हॉकी और अन्य खेलों की अपेक्षा कबड्डी मुझे अधिक प्रिय है। मुझे इस खेल में बहुत मजा आता है। अब इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही इसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी शामिल किए जाने की संभावना है।

 

कबड्डी का खेल आसान, सस्ता, सुविधाप्रद और स्वास्थ्यवर्धक है। इस खेल में क्रिकेट, हॉकी तथा अन्य खेलों की तरह महँगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए साढ़े बारह मीटर लंबा और दस मीटर चौड़ा आयताकार मैदान ही काफी है। कबड्डी के खिलाड़ी को एक बनियान, जाँघिया और उसके नीचे लँगोट के अतिरिक्त अन्य किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ती।

 

अन्य खेलों की भाँति कबड्डी के खेल के भी कुछ निश्चित नियम हैं। उन नियमों के पालन से अनुशासन की भावना बढ़ती है। इससे ‘खिलाड़ी-भावना’ का भी विकास होता है।

 

कबड्डी के खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसीलिए मुझे कबड्डी का खेल बहुत पसंद है। अतः प्रत्येक विद्यालय में इस खेल को अनिवार्य कर देना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :