हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा देश

मेरा देश

भारत मेरा देश है। यह मेरी मातृभूमि है। भारत का दूसरा नाम हिंदुस्तान है। अंग्रेजी में इसे ‘इंडिया’ कहते हैं। यह एक बड़ा राष्ट्र है। यहाँ अलग-अलग धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती है।

 

भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर है। गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, कावेरी आदि नदियाँ इस देश को हरा-भरा रखती हैं। हमारे कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ माना जाता है।

 

दिल्ली भारत की राजधानी है। दिल्ली के अलावा इस देश में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु आदि कई महानगर हैं। भारत में ताजमहल, कुतुबमीनार, अजंता एलोरा की गुफाएँ, दक्षिण के मंदिर आदि कई देखने लायक स्थान हैं। भारत में गोवा, माउंट आबू, उटी आदि अनेक पर्यटन-स्थल हैं। भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है।

 

भारत संसार का सबसे बड़ा बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आज भारत हर क्षेत्र में प्रगति की मंजिलें तय कर रहा है। मुझे अपने देश पर गर्व है।

अधिक निबंध के लिए :