हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा देखा हुआ सर्कस

मेरा देखा हुआ सर्कस

हमारे शहर में हर साल दीपावली की छुट्टियों में कोई-न-कोई सर्कस आता है। इस बार मैं भी अपने माता-पिता के साथ ‘कमल सरकस’ देखने गया था। सरकस के तंबू के बाहर टिकट लेने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। खेल शुरू होने वाला था। मैं भी कतार में खड़े रहकर तीन टिकट ले आया। सर्कस के बड़े तंबू के भीतर मधुर संगीत बज रहा था। इतने में खेल शुरू होने की घंटी बजी। सबसे पहले विचित्र पोशाक पहने दो जोकरों ने दर्शकों का स्वागत किया। जोकरों की अजीब हरकतें देखकर हम खूब हँसे। फिर एक कुत्ता आया। उसने अपने पिछले दो पैरों पर दूर तक चल कर सबको चकित कर दिया। बंदर ने शंकर जी की पूजा करके दिखाई। हाथी और घोड़े ने सबको नमस्ते किया और कई करतब दिखाए। सर्कस की लड़कियों ने झूले की कलाबाजियाँ दिखाई।

 

सचमुच, सर्कस देखकर हम सब बहुत खुश हुए।

मुझे सर्कस देखने की बड़ी इच्छा थी। जब हमारे नगर में जेमिनी सर्कस आया, तो मैं पिताजी के साथ उसे देखने गया। सर्कसवालों ने नगर के बाहर मैदान में तंबू लगा दिए थे। उन्होंने वहाँ की सारी जगह घेर ली थी। सर्कस बड़ा था, इसलिए तंबुओं भी काफी बड़ा लगाया गया था दौड़ते घोड़ों की पीठ पर खाडी हो कर दिखाना।

 

प्रवेश द्वार पर टिकट लेकर हम अंदर गए और अपनी जगह पर बैठ गए। सबसे पहले दस सफेद घोड़े मैदान में आए। वे खूब सजे हुए थे। घोड़ों की पीठ पर संतुलन बनाए हुए सवार खड़े थे। उन्होंने मैदान के कई चक्कर लगाए। हम उन सवारों का कौशल देखकर चकित रह गए। दौड़ते घोड़ों पर करतब दिखाना बड़े कमाल की बात है। 

 

फिर सुंदर वेशभूषा धारण किए हुए कुछ युवतियाँ आईं। उन्होंने हवा में ऊँचाई पर ताने गए तार पर एक पहिएवाली साइकिल चलाने का करतब दिखाया। उनका यह खेल भी कमाल का था।

 

फिर कुछ युवकों और युवतियों ने ऊँचाई पर टँगे झूलों के सहारे बड़े खतरनाक करतब दिखाए। उसके बाद कई हाथी आकर लकड़ी के ऊँचे मजबूत स्टूलों पर खड़े हुए। शेरों ने भी अपने रोमांचक खेल दिखाए। एक मोटर साइकिलवाले ने गोलाकार पिंजरे में तेजी से मोटर साइकिल चलाकर सबको रोमांचित कर दिया। सर्कस के जोकरों ने दर्शकों को खूब हँसाया। इस के बाद एक छोटी सी साइकिल पर तोतों का जोड़ा बैठ कर आ गया और बड़े ही कमाल के करतब  दिखाने लगा। इन्हें  देख कर बड़ा अचरज हो रहा था कि थोड़ी सी ट्रेनिंग से यह मासूम जानवर भी कमाल कर जाते हैं। कुत्तों की एक टीम इनके पश्चात आयी और बड़ी महारत से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 

इस प्रकार, सर्कस देखकर हम बहुत प्रसन्न हुए। सर्कस समाप्त होने पर हम घर लौटे।

अधिक निबंध के लिए :