हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मनोरंजन के साधन

मनोरंजन के साधन

मनुष्य के जीवन में मनोरंजन का बहुत महत्त्व है। हम लोग मैदान में खेलते हैं। रेडियो सुनते हैं और नाटक-सिनेमा आदि देखते हैं। इन सबसे हमारा मनोरंजन होता है। दूरदर्शन के कार्यक्रमों से भी हमारा बहुत मनोरंजन होता है।

 

पहले मनोरंजन के अधिक साधन नहीं थे। पुराने जमाने में लोग संगीत और नृत्य से मन बहलाते थे। बच्चे कबड्डी के खेल से आनंद उठाते थे। राजा-महाराजा शिकार खेलते थे और रथों की दौड़ आयोजित करते थे। अस्त्र-शस्त्र चलाकर भी वे मनोरंजन करते थे। गाँवों में लोग मेला देखने जाते थे और मनोरंजन प्राप्त करते थे। 

 

आजकल लोग कैरम, पिंगपांग, टेनिस, क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, वॉलीबाल आदि खेल खेलते हैं। अब कंप्युटर पर भी खेलने की सुविधा हो गई है। पहले लोग ग्रामोफोन बजाते थे। अब ‘टू-इन-वन’ बजाते हैं। लोग सर्कस कॉर्निवाल का भी आनंद उठाते हैं। फोटोग्राफी भी एक अच्छा मनोरंजन है। उससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

 

विद्यार्थियों को अधिकतर घर के बाहर खेले जानेवाले खेलों से ही अपना मनोरंजन करना चाहिए। ये खेल खेलने से व्यायाम भी हो जाता है।

अधिक निबंध के लिए :