हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

महात्मा फुले

महात्मा फुले

महात्मा फुले हमारे देश के एक बड़े समाज सुधारक थे। उनका नाम जोतीराव फुले था। लोग उन्हें प्यार से ‘जोतिबा’ कहते थे।

 

जोतीराव का जन्म सन १८२७ में महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंदराव और माता का नाम चिमणाबाई था। गोविंदराव फूल बेचते थे, इसलिए लोग उन्हें ‘फुले’ कहते थे।

 

उन दिनों हमारे देश में लड़कियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। जोतीराव ने पुणे में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। हमारे देश में लड़कियों का यह पहला स्कूल था। इस स्कूल में जोतीराव और उनकी पत्नी सावित्रीबाई ने लड़कियों को पढ़ाना शुरू किया। दलितों की पीने के पानी की कठिनाई दूर करने के लिए जोतीराव ने अपना पानी का हौज खोल दिया था। 

 

जोतीराव सत्य को ही धर्म मानते थे। सन १८९० में जोतीराव की मृत्यु हुई।

अधिक निबंध के लिए :