हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मदारी

मदारी

आजकल शहरों में मदारी नहीं दिखते, पर गाँवों में कभी-कभी मदारी नजर आते हैं। कोई मदारी बंदर बंदरिया का खेल दिखाता है, तो कोई भालू से नाच कराता है। कोई मदारी साँप के करतब भी दिखाता है। मदारी के हाथ में एक डंडा और एक डमरू रहता है। डमरू की डम डम आवाज सुनकर बच्चे दौड़ पड़ते हैं। देखते ही देखते बच्चे और बड़े मदारी के चारों ओर जमा हो जाते है।

 

डमरू की आवाज सुनकर और मदारी का आदेश पाकर बंदर बंदरिया अपना खेल शुरू करते है। बंदर बंदरिया का खेल लोगों को बहुत पसंद आता है। बंदरिया बंदर से रूठ जाती है। बंदर उसे मनाता है। फिर दोनों नाचने लगते है। खेल समाप्त होने पर बंदर-बँदरिया कटोरा लेकर लोगों से पैसे माँगते हैं। भालूवाला मदारी भालू से नाचने के लिए कहता है तुमक ठुमक कर नाचता हुआ भालू बड़ा अच्छा लगता है।

 

मदारी तरह-तरह के खेल दिखा कर अपना पेट पालता है। वह रूखा-सूखा जो कुछ मिलता है, खा लेता है। मदारी अपने खेलों से हमारा अच्छा मनोरंजन करता है।

अधिक निबंध के लिए :