हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

किसान

किसान

किसान खेती करता है। किसान अपने खेत में अनाज पैदा करता है। कुछ किसान साग-सब्जी भी उगाते है।

 

किसान गाँव में रहता है। हमारे देश के अधिकतर किसान गरीब है वे छोटे और कच्चे घरों में रहते हैं। वे गाय, बैल, भैंस आदि जानवर पालते हैं। किसान के परिवार में प्राय: उसकी पत्नी, बच्चे और बूढ़े माँ-बाप होते है उसके बच्चे गाँव की पाठशाला में पढ़ते हैं।

 

किसान बड़े सवेरे उठता है। वह अपने पालतू जानवरों को चारा देता है। सूरज निकलने के साथ ही वह हल बैल लेकर अपने खेत में पहुँच जाता है। अब ट्रैक्टर आ जाने से किसान का काम आसान हो गया है।

 

किसान बड़े उत्साह से सभी त्योहार मनाता है। उसके यहाँ कभी-कभी भजन-कीर्तन भी होते हैं। ढोलक और मँजीरा बजाकर वह आनंद प्राप्त करता है।

 

किसान धरती का सपूत है। वह हमारा अन्नदाता है।

हमारा देश कृषि-प्रधान है। इस देश की अधिकतर जनता का जीवन खेती पर निर्भर है। इसलिए हमारे देश में खेती और किसानों का बहुत महत्त्व है।

 

हमारा देश १५ अगस्त, १९४७ को स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता मिलने के पहले भारतीय किसानों की दशा बहुत दयनीय थी। वे दिन-रात कठोर मेहनत करते थे। परंतु उनकी मेहनत का लाभ जमींदारों, साहूकारों तथा पूँजीपतियों को मिलता था। भारतीय किसान पुराने तौर-तरीकों से खेती करते थे। इसलिए उनके खेतों में पैदावार भी बहुत कम होती थी।

 

स्वतंत्रता मिलने के बाद किसानों की हालत में बहुत सुधार हुआ है। सरकार से उन्हें सुधारित बौज, रासायनिक खाद, कीटनाशक आदि देने की व्यवस्था की है। सिंचाई के साधनों का भी विकास किया गया है। किसानों को खेती करने की वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी जाती है। उनकी दशा लिए ग्राम पंचायतों की स्थापना की गई है। इन उपायों से भारतीय किसानों की स्थिति में अच्छा-खासा सुधार हुआ हैं।

 

भारत की खेती मुख्यतः वर्षाऋतु पर निर्भर है। अच्छी वर्षा होने पर भारतीय किसान खुश हो जाता है। लेकिन वर्षा कम होने न होने पर उसे अकाल का सामना करना पड़ता है।

 

भारतीय किसानों की स्थिति सुधारने के लिए हमें बहुत प्रयत्न करने पड़ेंगे।

अधिक निबंध के लिए :