हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुत्री थीं। उनका जन्म १९ नवंबर, १९१७ को हुआ था। आगे चलकर वे भी भारत की प्रधानमंत्री बनीं। वे बचपन में शरीर से दुबली-पतली, किंतु बहुत ही निडर थीं। उस समय देश में आजादी की लड़ाई चल रही थी। बड़ी होकर इंदिराजी भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़ीं।

 

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक भारत का निर्माण किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिराजी ने भारत को सुदृढ़ एवं शक्तिशाली बनाया। विश्वभर में उन्होंने भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाया।

 

इंदिराजी अपने जीवन के कठिन क्षणों में चट्टान की भाँति अडिग रहीं। देश पर आए किसी भी संकट का उन्होंने दृढ़ता से सामना किया। सन् १९७१ के भारत-पाकिस्तान-युद्ध में उन्होंने भारत को विजयी बनाया। उसी समय भारत की मदद से पूर्व पाकिस्तान स्वतंत्र होकर ‘बाँग्ला देश’ नाम का स्वतंत्र राष्ट्र बना। संसार के इतिहास में यह एक अनोखी घटना थी।

 

३१ अक्टूबर, १९८४ को इंदिराजी की हत्या हो गई। इस घटना से संपूर्ण भारत दुःखी और स्तब्ध हो गया। देश की महान पुत्री देश के लिए शहीद हो गई। भारतवासी इंदिराजी को और उनके महान कार्यों को सदैव याद रखेंगे।

अधिक निबंध के लिए :