हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

हमारा तिरंगा झंडा

हमारा तिरंगा झंडा

हर स्वतंत्र देश का अपना झंडा होता है। तिरंगा भारत का राष्ट्रीय झंडा है। तिरंगे को लहराता देखकर हमारा हृदय खुशी से नाच उठता है।

 

तिरंगे में तीन रंग होते हैं: सबसे ऊपर केसरी, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग। बीच के सफेद भाग में अशोक चक्र होता है। केसरी रंग त्याग और बलिदान का सूचक है। सफेद रंग शांति का संदेश देता है। हरा रंग देश की सुख-समृद्धि का प्रतीक है। अशोक चक्र सब धर्मों के प्रति हमारे समभाव को दर्शाता है।

 

राष्ट्रीय त्योहारों के दिन सरकारी इमारतों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाता है। १५ अगस्त और २६ जनवरी को दिल्ली में हमारे प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते है।

 

हमारा राष्ट्रध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है। इसे हम कभी झुकने नहीं देंगे। इसके लिए हम अपना सब कुछ न्यौछावर कर देंगे।

 

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,

झंडा ऊँचा रहे हमारा।

हमारा राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा’ कहलाता है। इसे देखते ही हमारे मन में आनंद की लहरें उठने लगती हैं।

 

जब आजादी की लड़ाई चल रही थी, तब देश की आजादी के दीवाने उमंग से गाया करते थे,

 

‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

झंडा ऊँचा रहे हमारा।’

 

१५ अगस्त और २६ जनवरी को सारे देश में तिरंगा फहराया जाता है। हमारे विद्यालयों में भी इन दिनों झंडा वंदन होता है। हम अपने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हैं और उसके सामने सिर झुका कर खड़े रहते हैं। 

 

हमारे राष्ट्रध्वज में तीन रंगों की पट्टियाँ हैं। इनमें केसरिया रंग देशप्रेम, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति, कल्याण और पवित्रता का संदेश देता है। हरा रंग धन-धान्य और समृद्धि का सूचक है।

 

राष्ट्रध्ज को लहराता देखकर हमारा मन आनंद से भर जाता है। तिरंगे झंडे की शान रखने के लिए हमारी भावना जाग उठती है और हमारी देशभक्ति प्रबल हो जाती है।

 

हम स्वतंत्र देश के नागरिक हैं। हमें अपने महान देश की अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा करनी है। यह तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है। इसकी शान बनाए रखने के लिए हम अपना सब कुछ बलिदान कर देने को हमेशा तैयार रहेंगे।

अधिक निबंध के लिए :