हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

ईद

ईद

मुसलमान भाई साल में तीन ईद मनाते है रमजान ईद, बकरी ईद और ईद-ए-मिलाद ।

 

रमजान ईद रमजान महीना पूरा होने पर मनाई जाती है। बकरी ईद हजरत इस्माइल के बलिदान की याद में मनाई जाती है। ईद-ए-मिलाद हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में मनाई जाती है।

 

सभी मुसलमान बहुत उत्साह से ईद मनाते हैं। ईद के दिन वे नए कपड़े पहनते हैं और मसजिदों में नमाज पढ़ते हैं। नमाज के बाद वे एक-दूसरे से गले मिलते हैं। वे एक-दूसरे से ‘ईद मुबारक’ कहते हैं। ईद के दिन मीठी सेवइयाँ खाने का रिवाज है। घर आने वाले दोस्तों-रिश्तेदारों को भी मीठी सेवइयाँ खिलाई जाती हैं। इस दिन लोग दान-धर्म करते हैं।

 

सचमुच, ईद भाईचारा बढ़ाने वाला एक अनोखा त्योहार है।

अधिक निबंध के लिए :