हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

दशहरा

दशहरा

विजयादशमी या दशहरा एक धार्मिक एवं सामाजिक त्योहार है। यह आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है।

 

विजयादशमी का त्योहार सारे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन दुर्गामाता ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। नवरात्रि का उत्सव भी दुर्गा माता की उस विजय की याद में ही मनाया जाता है। विजयादशमी को श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस अवसर पर श्रीराम की विजय की याद में जगह-जगह रामलीलाएँ होती हैं। विजयादशमी के दिन रावण तथा कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं विजय का दिवस होने के कारण ही इस तिथि को ‘विजयादशमी’ कहते है।

 

कोई भी शुभ कार्य करने के लिए विजयादशमी शुभ दिन माना जाता है। सदा धर्म की जीत और अधर्म की हार होती है। विजयादशमी हमें यही संदेश देती है।

दशहरा हमारा एक बड़ा त्योहार है।संस्कृत में दशहरा का अर्थ है दस बुराइयों से छुटकारा। यह आश्विन मास के शुक्लपक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन श्रीराम ने लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी अथवा दशहरा हमें इसी दिन की याद दिलाता है।

 

दशहरे के पहले नौ दिनों तक ‘नवरात्रि’ मनाई जाती है। इन दिनों रामलीला का आयोजन किया जाता है। अंत में दशहरे के दिन रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद आदि के पुतले जलाए जाते हैं।दस सिर वाले रावन को  जलाने के लिए  बड़े शहरों में आतिशबाजी भी की जाती है।दशहरे के अवसर पर अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं। स्त्री-पुरुष-बच्चे सभी उत्साहपूर्वक मेला देखने जाते हैं।

 

बहुत-से लोग अपना नया कार्य, नया व्यापार आदि दशहरे के दिन ही शुरू करते हैं। इस अवसर पर लोग अपने घरों और दुकानों को तोरणों से सजाते हैं। अनेक घरों में शस्त्रों की पूजा की जाती हैं। लोग अपने कल-कारखानों और धंधे-रोजगार के साधनों की पूजा करते हैं। वे अपने कर्मचारियों तथा परिचितों को मिठाइयाँ बाँटते हैं।

 

विजयादशमी की सबसे अधिक प्रतीक्षा बच्चे करते हैं। इस दिन सभी का मन आनंद और उल्लास से भर जाता है। 

 

यह पर्व असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का विश्वास दिलाता है। दशहरा लंका के राजा रावन की बर्बर भूमिका के अंत का प्रतीक है।

अधिक निबंध के लिए :