हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

डॉ. होमी भाभा

डॉ. होमी भाभा

डॉ. भाभा स्वतंत्र भारत के एक महान वैज्ञानिक थे।

 

डॉ. भाभा का पूरा नाम होमी जहाँगीर भाभा था। उनका जन्म ३० अक्तूबर, १९०९ को एक संपन्न पारसी परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी बुद्धि तेज थी। विज्ञान की पढ़ाई के लिए उनके मन में बहुत रुचि थी। उनकी पढ़ाई मुंबई और इंग्लैंड में हुई थी। डॉ. भाभा ने स्वतंत्र भारत में अणुशक्ति का विकास किया। वे अणुशक्ति का प्रयोग शांतिपूर्ण, रचनात्मक कार्यों में करने के पक्ष में थे। डॉ. भाभा की याद में मुंबई में ट्रॉंबे के अणुशक्ति केंद्र का नाम ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ रखा गया है। विज्ञान के अलावा उन्हें चित्रकला और बाग-बगीचों से भी बहुत लगाव था।

 

२४ जनवरी १९६६ को जेनेवा के पास एक विमान दुर्घटना में देश के इस महान सपूत का स्वर्गवास हुआ।

अधिक निबंध के लिए :