हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

दूरदर्शन

दूरदर्शन

दूरदर्शन विज्ञान का अनोखा आविष्कार है। आज दूरदर्शन घर का आवश्यक अंग बन गया है।

 

दूरदर्शन पर हम तरह-तरह के कार्यक्रम देखते हैं। दूरदर्शन पर हम देश-विदेश के समाचार सुनते हैं। समाचारों के साथ-साथ घटनाओं से संबंधित दृश्य भी देखने को मिलते हैं। दूरदर्शन पर हम नाटक, फिल्में और धारावाहिक देखते हैं। दूरदर्शन द्वारा क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस आदि के मैचों का सीधा प्रसारण होता है। इससे हम घर बैठे इन मैचों का आनंद उठा सकते हैं। दूरदर्शन पर कृषि एवं ग्रामीण जीवन से संबंधित विशेष कार्यक्रम प्रसारित होते हैं।

 

दूरदर्शन के शैक्षणिक और अन्य कार्यक्रमों से हमारा ज्ञान बढ़ता है। दूरदर्शन के विज्ञापनों से हमें काफी जानकारी मिलती है। दूरदर्शन हमारा भरपूर मनोरंजन करता है।

 

लेकिन हमें दूरदर्शन देखने में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए।

आज घर-घर में टेलिविजन सेट आ गए हैं। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों में ‘केबल’ लगवा लिए हैं। इससे वे अनेक चैनलों के कार्यक्रम देख सकते हैं।

 

दूरदर्शन विज्ञान का एक अद्भुत आविष्कार है। इसमें रेडियो और सिनेमा दोनों का संगम है। हम घर बैठे ही सारे संसार की घटनाएँ देख और सुन सकते हैं। अब क्रिकेट मैच, विविध खेल, नृत्य, नाटक और चलचित्र देखने के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

 

दूरदर्शन पर तरह-तरह के मनोरंजक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम दिखाए जाते हैं। दूरदर्शन से हम योगासन सीखने से लेकर आधुनिक विज्ञान की सूक्ष्म जानकारी तक प्राप्त कर सकते हैं।

 

दूरदर्शन को अधिक समय तक देखने पर हमारी पढ़ाई-लिखाई में बाधा पह है। लंबे समय तक टेलीविजन देखते रहने से आँखों को हानि पहुँच सकती है। दूरदर्शन का उपयोग समझदारी और सावधानी से करना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :