हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

धोबी

धोबी

कपड़े धोने का काम करने वाले को ‘धोबी’ कहते है।

 

धोबी बहुत मेहनती आदमी होता है। वह लोगों के घर-घर जाकर उनके मैले कपड़े ले आता है। वह उन कपड़ों का गट्ठर बनाता है और अपने गधे पर लाद कर धोबी घाट ले जाता है। शहरों में कपड़ों का गट्ठर उठाने के लिए धोबी साइकिल या अन्य वाहनों का उपयोग करता है। नदी या तालाब पर ले जाकर वह उन कपड़ों को धोता और सुखाता है। फिर वह उन पर इस्तरी करता है। दूसरे दिन वह ग्राहकों को उनके कपड़े दे आता है। ग्राहक उसे धुलाई के पैसे देते हैं।

 

कड़ी मेहनत के बावजूद धोबी रूखी-सूखी रोटी ही प्राप्त कर पाता है। सचमुच, धोबी हमारी बहुत सेवा करता है।

अधिक निबंध के लिए :