हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

क्रिसमस

क्रिसमस

क्रिसमस ईसाई भाइयों का त्योहार है। इस त्योहार को ‘नाताल’ भी कहते हैं। भगवान ईसा का जन्म २५ दिसंबर को हुआ था। इसी खुशी में दुनिया भर में यह त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार २५ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक मनाया जाता है।

 

दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में नाताल का आनंद उल्लास दिखाई देता है। ईसाई लोग तरह-तरह से अपने घर सजाते हैं। घर में नाताल का वृक्ष खड़ा किया जाता है। दरवाजों पर रंगबिरंगे बल्बों के तोरण बाँधे जाते हैं। रास्तों पर विशाल आकार की कंदीलें लगाई जाती हैं। लोग नए-नए और बढ़िया कपड़े पहनते है। रोज रात को नाच-गाना होता है। लोग क्रिसमस का केक खाते और खिलाते हैं।

 

इस दिन ईसाई लोग गिरजाघरों में जाकर प्रार्थना करते हैं। बच्चे ‘सांताक्लॉज’ से उपहार पाकर बहुत खुश होते हैं। सचमुच, नाताल आनंद और उल्लास का अनोखा त्योहार है।

हमारे देश में अनेक धर्मों को माननेवाले लोग रहते हैं। ये सभी अपने-अपने त्योहार अलग-अलग ढंग से मनाते हैं।

 

नाताल या क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। वे इसे ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। ईसा मसीह का जन्म २५ दिसंबर की मध्यरात्रि को हुआ था। क्रिसमस का त्योहार २५ दिसंबर को शुरू होता है और १ जनवरी तक चलता है।

 

क्रिसमस के अवसर पर भेंट देने के लिए लोग तरह-तरह के उपहार खरीदते हैं। वे क्रिसमस केक बनवाते हैं। उसे आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। लोग अपने-अपने घरों में ‘क्रिसमस ट्री’ सजाते हैं। २४ दिसंबर को क्रिसमस की पूर्वसंध्या होती है। उस दिन मध्यरात्रि को ईसाई लोग गिरजाघरों में एकत्र होते हैं। वे जीसस क्राइस्ट (ईसा मसीह) का स्मरण करते हैं और उनकी प्रार्थना करते हैं।

 

क्रिसमस की पूर्व संध्या को सोने से पूर्व छोटे बच्चे अपने बिस्तर के पायताने अपने मोजे उतार कर रख देते हैं। वे आशा करते हैं कि फादर क्रिसमस या सांताक्लॉज उनके मोज़ों में सुंदर-सुंदर उपहार भर देंगे। उनकी कल्पना के अनुसार सांताक्लॉज एक बूढ़े व्यक्ति है। उनके लंबी, सफेद दाढ़ी होती है। वे गहरे लाल रंग का कोट और उसी रंग की टोपी पहनते हैं।

 

क्रिसमस दिवस ईसाई परिवारों के मिलने-जुलने का दिन होता है। इसे ‘बड़ा दिन’ भी कहते हैं।

 

१ जनवरी को नए वर्ष का प्रारंभ होता है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हैं। वे कामना करते हैं कि ईसा मसीह सबका कल्याण करें।

अधिक निबंध के लिए :