हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

चिड़ियाघर की सैर

चिड़ियाघर की सैर

पिछले रविवार को मैं अपने मित्रों के साथ चिड़ियाघर देखने गया।

 

चिड़ियाघर शहर के बीच में है। उसके बाहर भेलपूरी, फल और शरबत के खोमचे लगे हुए थे। कई फेरीवाले अपना माल बेचने के लिए आवाजें लगा रहे थे।

 

चिड़ियाघर के भीतर कई पिंजरे और जालीदार घर बने हुए थे। एक पिंजरे में जंगल का राजा शेर दहाड़ रहा था। दूसरे पिंजरे में एक बाघ शान से टहल रहा था। एक विशाल जालीदार घर में हिरन दौड़ रहे थे। बंदरों के पिंजरे के बाहर बच्चों की बहुत भीड़ थी। वे बंदरों की मजेदार हरकतें देखकर खुश हो रहे थे। बच्चे उन्हें मूँगफली केले आदि खिला रहे थे।

 

चिड़ियाघर में खरगोश, हाथी, ऊँट, जिराफ, लोमड़ी, गैंडा, मगरमच्छ आदि जानवर भी थे। हमने वहाँ तरह-तरह के पक्षी देखे। उनमें कई प्रकार के तोते भी थे। एक ओर काँच के बक्सों में तरह-तरह की मछलियाँ थीं।

 

चिड़ियाघर देखकर हमें बहुत खुशी हुई।

हमारे आस पास सदा ही हम अनेकों पालतू जानवर देखते हैं, परंतु जंगली जानवरों को देखने का अवसर ही कहाँ मिलता है। प्रकृति की  इस सुन्दर रचना को देखने का शुभ अवसर हमें चिड़ियाघर प्रदान करता है।

 

चिड़ियाघर में तरह-तरह के पशु-पक्षियों को एक ही जगह देखने का अवसर मिल जाता है। एक दिन मैं भी अपने मित्रों के साथ चिड़ियाघर देखने गया। चिड़ियाघर में अनेक जंगली पशु और पक्षी थे। सबसे पहले हम हिरनों को देखने गए। वे एक बड़े बाड़े में सुख से घूम-फिर रहे थे। उनकी आँखें बहुत सुंदर लग रही थीं। फिर हमने दरियाई घोड़ा और गैंडा भी देखा। हमें वे कुछ डरावने से लगे।

 

इसके बाद हम लोहे के बड़े-बड़े पिंजरों की ओर गए। उनमें शानदार सिंह, धारीदार बाघ और भयानक चीते थे। उन्हें देखकर हम सहम गए।

 

चिड़ियाघर में जेब्रा, कंगारू और जिराफ भी थे। हमने नीलगायें और बारहसिंगे भी देखे। एक जलाशय में कुछ मगर थे। कुछ मगर पानी से बाहर आकर धूप का सेवन कर रहे थे। एक गुफानुमा जगह में भालू देखने को मिले। बंदरों केपिंजरों में तरह-तरह के बंदरों को देखकर हमें बहुत मजा आया। सर्पघर में हमने अनेक प्रकार के साँप देखे। वहाँ हमने एक बहुत बड़ा अजगर भी देखा।

 

वहाँ हम लोगों ने कुछ अद्भुत पक्षी देखे। हमने वहाँ रंग-बिरंगे तोते भी देखे। जिनके पंख और चोंच  अलग-अलग रंगों की थीं। नाचता हुआ मोर हमें बहुत ही आकर्षक लगा। चिड़ियाघर में हमें बहुत आनंद आया। हमें इस बात की खुशी है कि हमारे शहर में इतना सुंदर चिड़ियाघर है।

अधिक निबंध के लिए :