चिड़िया छोटी और सुंदर होती है उसे ‘गौरैया’ भी कहते हैं। वह हर जगह दिखाई देती है। चिड़िया का शरीर बहुत हल्का होता है। वह बहुत फुर्तीली होती है। वह एक जगह अधिक देर तक स्थिर नहीं रह सकती। वह प्रायः फुदकती और उड़ती रहती है।
चिडिया के शरीर पर सफेद धारियाँ होती है। इसके पेट का भाग सफेद होता है। इसके दो पैर और दो आँखें होती हैं। चिड़िया अनाज के दाने चुगती है। कुछ दाने चुगकर वह फुर्र से उड़ जाती है।