हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

भूकंप

भूकंप

भूकंप के नाम से ही डर लगता है। भूकंप अचानक आता है। इसे ‘भूचाल’ और ‘भूडोल’ भी कहते हैं। भूकंप से बहुत विनाश होता है। २६ जनवरी, २००१ को गुजरात में जो भूकंप आया, उसकी विनाशलीला से सारा संसार थर्रा उठा। लोग आज भी उत्तरकाशी, बिहार और कोयना के भूकंप को भूले नहीं है।

 

भूकंप से धरती में दरारें पड़ जाती हैं। मकान धड़ाधड़ गिरने लगते हैं। कई लोग उनके मलबे में दबकर मर जाते हैं या बुरी तरह घायल हो जाते हैं। हजारों-लाखों लोग बेघर हो जाते हैं। लाखों की संपत्ति नष्ट हो जाती है। कभी-कभी गाँव के गाँव नगर के नगर बरबाद हो जाते हैं।

 

भूकंप के अनेक कारण बताए जाते हैं। परंतु कहाँ किस कारण से भूकंप आता है यह ठीक से बता पाना मुश्किल है।

 

जब भूकंप आता है, तो लोगों की मानवता जाग उठती है। जहाँ भूकंप आता है, वहाँ के निराधार लोगों को खाने-पीने की चीजें और राहत सामाग्री पहुँचाई जाती है। भूकंप से घायल लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर भी भूकंप -स्थल पर पहुँच जाते हैं। 

 

आज विज्ञान ने बहुत प्रगति कर ली है। भूकंप से संबंधित ज्ञान में भी वृद्धि हुई है। आशा है, अब भूकंप की भविष्यवाणी करना भी संभव हो जाएगा। इससे भूकंप से होनेवाले विनाश से कुछ हद तक बचा जा सकेगा।

अधिक निबंध के लिए :