हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

बालदिवस

बालदिवस

हर वर्ष १४ नवंबर को बालदिवस मनाया जाता है। १४ नवंबर हमारे देश के महान नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म-दिवस है। जवाहरलालजी को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चों को भी उनसे बहुत प्यार था। वे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। नेहरूजी चाहते थे कि उनका जन्मदिन बालदिवस के रूप में मनाया जाए। वे कहा करते थे – ‘मुझे बच्चों की आँखों में भारत का भविष्य दिखाई देता है’। १९६४ में उनके देहांत  के पश्चात से उनका जन्मदिन बालदिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

बालदिवस सभी विद्यालयों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इस दिन बच्चे पंडित नेहरू की वेश भूषा धारण कर के उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हमारी पाठशाला में उस दिन प्रदर्शनी लगाई जाती है। उसमें बहुत-से चित्र प्रदर्शित किए जाते हैं। उन चित्रों में जवाहरलालजी के जीवन की झाँकियाँ देखने को मिलती हैं। बालदिवस को बच्चों की चित्रकला-प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। इनमें सफलता प्राप्त करनेवाले बच्चों को पुरस्कार दिए जाते हैं। कुछ लोग इस दिन बच्चों को मिठाई, उपहार आदि बांटते हैं। कुछ समाजसेवी संस्थायें इस दिन झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों  को कपड़े, किताबें आदि वितरित करती हैं।

 

आज बालदिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। संसार भर में गांधीजी के साथ-साथ नेहरूजी का भी नाम लिया जाता है। ऐसे महान नेता के जन्म दिवस को हम ‘बालदिवस’ के रूप में मनाएँ और अच्छे काम करें।

अधिक निबंध के लिए :