हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

अंधविश्वास

अंधविश्वास

अंधविश्वास का अर्थ है- बिना सोचे-समझे किसी बात को मान लेना। यह विज्ञान का युग है। शिक्षा के प्रसार के कारण लोगों में वैज्ञानिक सोच बढ़ रही है। परंतु आज भी हमारे समाज में तरह-तरह के अंधविश्वास फैले हुए हैं। काली बिल्ली रास्ता काटती है तो उसे अपशकुन माना जाता है। कहीं जाते समय कोई छींक दे, तो उसे लोग बुरा मानते हैं। खिड़की पर कौए का बोलना किसी मेहमान के आने का संकेत है। सिर पर कौए का बैठ जाना मृत्यु का सूचक है। सपने में खाने-पीने की चीजें देखना बीमारी का संकेत है, आदि।

 

इस तरह के अनेक अंधविश्वास आज भी लोगों में पाए जाते हैं। ऐसे अंधविश्वास लोगों को भीरु बनाते हैं। ये हमारे पिछड़ेपन की निशानी हैं। अंधविश्वासों से छुटकारा पाना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है।

अधिक निबंध के लिए :