हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

अकाल

अकाल

अकाल प्रकृति के प्रकोप का एक भयंकर रूप है। हमारा देश बहुत बड़ा है। कहीं बाढ़ तो कहीं अकाल की स्थिति सदा रहती है। हर साल देश के किसी न किसी भाग में ‘सूखा पड़ने का समाचार मिलता है। वर्षा कम होने या बिल्कुल न होने पर अकाल पड़ता है।

 

अकाल की स्थिति में हमें पीने के पानी के लिए नलकूपों का सहारा लेना पड़ता है। जहाँ नलकूप नहीं होते वहाँ रेल अथवा टैंकरों द्वारा पानी पहुँचाया जाता है। वर्षा न होने से फसलें नष्ट हो जाती है और भुखमरी का संकट उपस्थित हो जाता है। इसलिए अन्न की आपूर्ति करनी पड़ती है। पशुओं के लिए चारे का अभाव हो जाता है।

 

अकाल पड़ने पर पानी, अन्न और पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करना है। सरकार और समाजसेवी संस्थाएँ इस काम में जुट जाती है। अकाल के पड़ता कारण बड़ी संख्या में पशु मौत के शिकार हो जाते हैं। हमें इस स्थिति से बचने का उपाय ढूँढ़ना चाहिए।

 

यदि देश की सभी नदियों को जोड़ दिया जाए, तो बाढ़ और सूखा, दोनों विपत्तियों में राहत मिल सकती है। इससे देश में पर्याप्त अन्न उत्पन्न होगा और चारे का प्रश्न भी हल हो जाएगा। देशभर में वृक्षारोपण का अभियान निरंतर चलना चाहिए। 

 

देश के किसी भी भाग में अकाल पड़ने पर सरकार और जनता को एकजुट होकर उसका सामना करना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :