हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

समय का महत्त्व

समय का महत्त्व

समय बहुत कीमती होता है। खोया हुआ धन वापस मिल सकता है, पर जो समय बीत गया, वह कभी वापस नहीं लौटता। इसलिए समय धन-दौलत से भी अधिक मूल्यवान है।

 

मनुष्य जीवन में समय का बहुत महत्त्व है। वैज्ञानिकों ने रात-दिन एक कर नए-नए आविष्कार किए है। उनके श्रम के कारण ही आज हमें बिजली, टेलीफोन, विमान, रेडियो, टी.वी., कम्प्यूटर आदि मिल पाए हैं। लेखकों ने समय का सदुपयोग कर अच्छी-अच्छी पुस्तकें तथा कवियों ने सरस कविताएँ लिखी है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, लोकमान्य टिळक आदि नेताओं ने एक-एक क्षण का सदुपयोग किया, तभी हमें आजादी मिली है। हमें अपना हर काम समय पर करना चाहिए। यदि हम समय को बरबाद करेंगे तो हमारा जीवन भी बरबाद होगा इसलिए हमें आलस्य छोड़कर अपने कर्तव्य में लग जाना चाहिए। यदि हम समय का सदुपयोग करेंगे, तभी अपने जीवन को सफल बना सकेंगे।

जो समय बीत जाता है, वह फिर लौट कर वापस नहीं आता। इसीलिए समझदार लोग समय का हमेशा सदुपयोग करते हैं। समय को व्यर्थ ही नष्ट करना ठीक नहीं है।

 

विद्यार्थी के लिए तो समय का बहुत महत्त्व होता है। उसे हमेशा अपने भविष्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने के साथ-साथ उसे पत्र-पत्रिकाएँ भी पढ़ते रहना चाहिए, जिससे उसका सामान्य ज्ञान बढ़े। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे खेलना, कूदना और अपना मनोरंजन करना चाहिए। अतः विद्यार्थियों के लिए समय का सदुपयोग करना बहुत जरूरी है।

 

विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन चरित्र भी पढ़ने चाहिए। महापुरुषों की जीवनियों के अध्ययन से उन्हें बहुत लाभ हो सकते हैं।

 

विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनेक काम करने होते हैं। इस दृष्टि से उनके पास समय सीमित होता है। अतः विद्यार्थियों को थोड़ा-सा भी समय व्यर्थ नहीं गँवाना चाहिए। उन्हें अपने एक एक क्षण का सदुपयोग करना चाहिए।

अधिक निबंध के लिए :