हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

फलों का राजा आम

फलों का राजा आम

आम का नाम सुनते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। आम सबसे अधिक लोकप्रिय फल है। इसका पेड़ घना और खूब हरा-भरा होता है। इसके पत्ते लंबे और नुकीले होते हैं। आम के फूल को ‘बौर’ कहते हैं। आम का बाग अमराई कहलाता है। वसंत ऋतु में आम के पेड़ों पर फल आने लगते है।

 

कच्चा आम हरा और खट्टा होता है कच्चे आम से चटनी खटाई और अचार बनते है। आम का मुरब्बा भी बनाया जाता है। कच्चे आम के टुकड़े डालने से भेलपूरी बहुत स्वादिष्ट लगती है। पका आम खाने में बड़ा स्वादिष्ट होता है। बच्चों को आम का रस बहुत अच्छा लगता है।

 

आम का पेड़ पवित्र माना जाता है। पूजा और बंदनवार के लिए आम की हरी पत्तियों का उपयोग होता है। हापुस, राजापुरी, पायरी, लंगड़ा, दशहरी, केसर आदि आम की कई जातियाँ है। रत्नागिरि और बलसाड़ का हापुस बहुत प्रसिद्ध है।

 

सचमुच, आम फलों का राजा है।

अधिक निबंध के लिए :