हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

उल्लू - एक विचित्र पक्षी

उल्लू

संसार में तरह-तरह के पक्षी होते हैं। उन सब में उल्लू एक निराला पक्षी है। लोग उसे अशुभ पक्षी मानते हैं। उल्लू अधिकतर खेत खलिहान, बगीचे या खंडहर में रहता है। उल्लू पेड़ के कोटर और गुफाओं में भी निवास करता है। उल्लू के सिर का भाग गोल होता है उसकी आँखें भी गोल होती है उसकी आँखों में अदभुत शक्ति होती है। वह रात के अँधेरे में भी देख सकता है! उसके कान बहुत तेज होते हैं। वह बिना आवाज किए अपने शिकार पर तेजी से झपटता है इसलिए उसे ‘उड़ती बिल्ली’ भी कहते हैं।

 

उल्लू फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले चूहे और गिलहरी जैसे प्राणियों को मारकर खा जाता है। इस प्रकार उल्लू किसानों का मित्र है।

अधिक निबंध के लिए :