हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

हमारी कक्षा का श्रेष्ठ विद्यार्थी

hamari kaksha ka shreshth vidyarthi

रोमिल शाह हमारी कक्षा का श्रेष्ठ विद्यार्थी है। वह हमारी कक्षा का मॉनीटर भी है।

 

रोमिल गोरा, स्वस्थ, विनम्र और हँसमुख लड़का है। वह हमेशा साफ-सुथरा रहता है। वह सबसे मिल-जुलकर रहता है। वह हमेशा दूसरों की मदद करता है। कक्षा के सभी विद्यार्थी उसकी बात मानते हैं।

 

रोमिल हर परीक्षा में पहले स्थान पर रहता है। गणित और विज्ञान में उसे पूरे अंक मिलते हैं। उसका निबंध भी सबसे अच्छा होता है। वक्तृत्व स्पर्धा में उसे कई इनाम मिल चुके हैं। खेल-कूद में वह बड़े उत्साह से भाग लेता है। सभी शिक्षक उसकी प्रशंसा करते हैं। वह सभी शिक्षकों का लाड़ला है। सचमुच, रोमिल हमारी कक्षा का हीरा है।

अधिक निबंध के लिए :