हिंदी निबंध लेखन

MIDDLE SCHOOL LEVEL (For Class 5 to 7)

मेरा विद्यालय

मेरा विद्यालय

मेरे विद्यालय का नाम शारदा विद्या मंदिर है। इसकी नई इमारत चार मंजिल की है। इसमें कुल बत्तीस बड़े-बड़े कमरे हैं।

 

मेरे विद्यालय में शिशुवर्ग से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है।। विद्यालय का समय सुबह ग्यारह बजे से शाम पाँच बजे तक का है। विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला और चित्रकला के लिए अलग-अलग कमरे हैं। विद्यालय में एक विशाल सभा भवन भी है।

 

श्री मूर्ति हमारे विद्यालय के मुख्य अध्यापक हैं। वे अनुशासन पर बहुत जोर देते हैं। विद्यालय के सभी अध्यापक बहुत लगन से हमें पढ़ाते हैं। हमारे विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गाँधी जयंती और बाल-दिवस बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं।

 

विद्यालय के पास ही खेल का मैदान है। खेल-कूद के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएँ दी जाती है। मैदान में विद्यार्थी क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी आदि खेलते हैं। मेरा विद्यालय मुझे बहुत प्रिय है।

हमारे विद्यालय का बड़ा नाम है। हमारा विद्यालय रेलवे स्टेशन के बिलकुल नजदीक है। वहाँ से कई बसें  भी जाती हैं। ज्यादातर लोग हमारे विद्यालय में ही अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते है। हमारे विद्यालय की दो इमारतें हैं। छोटी इमारत में शिशु कक्षा से चौथी कक्षा तक पढ़ाई होती है। दूसरी इमारत बड़ी है। उसमें पाँचवी से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। इस इमारत के ठीक सामने हमारा खेल का मैदान है।

 

हमारे सभी शिक्षक बड़ी मेहनत से हमें पढ़ाते हैं। इसीलिए हर कक्षा के लगभग सभी विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं। हमारे विद्यालय का एस.एस.सी. परीक्षा का परीक्षाफल भी बहुत अच्छा होता है। इसीलिए लोग हमारे विद्यालय की बहुत तारीफ करते हैं।

 

हमारे विद्यालय में अनुशासन पर बहुत जोर दिया जाता है। जब कभी अनुशासन की बात चलती है, तो लोग हमारे विद्यालय का उदाहरण देते हैं। हमारे विद्यालय में कई प्रकार के समारोह होते हैं। उनमें देश के महान नेताओं तथा आजादी के लिए प्राण देनेवाले शहीदों को याद किया जाता है। हम सबको इन कार्यक्रमों से देश का नाम ऊँचा करने की प्रेरणा मिलती है।

 

हमारे विद्यालय में खेलों पर बड़ा ध्यान दिया जाता हैं वार्षिकोत्सव में विद्यार्थि बड़े हर्ष उल्लास से भाग लेते हैं। भिन्न भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं जीतने वालों की खूब प्रशंसा और आदर सत्कार होता हैं। हमारा विद्यालय से एक मैग्जीन प्रकाशित होती हैं जिस में उभरते कलाकारों, बाल कवि और लेखकों को पूरा अवसर दिया जाता है कि वह अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करें। विद्यालय का पुस्तकालय बहुत सुंदर और बड़ा है, जिस में हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। विद्यालय के बीच में बड़ा सा मैदान है ऊँचा हम खेल के घंटे में खूब खेलते हैं ।

 

हमारा विद्यालय हमारे शहर की शान है और हमें इस पर गर्व है।

अधिक निबंध के लिए :